अटरू: कनोटिया की गोवर्धन गोशाला में किया गया पौधारोपण
Atru, Baran | Jul 15, 2026 "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत क्षेत्र के कनोटिया ढाणी स्थित श्री गोवर्धन गोपाल गोशाला में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बरगद, पीपल, आशापाला, आंवला, नीम, जामुन एवं शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।