हरदोई: महाराज सिंह पार्क में शुरू हुआ योग शिविर, जिला पंचायत अध्यक्ष भी शामिल हुईं
Hardoi, Hardoi | Jun 20, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहर के महाराज सिंह पार्क में योग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती भी शामिल हुईं और लोगों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।