महुआ: महुआ प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन पर शनिवार को दर्जनों किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया
महुआ प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन पर शनिवार को दर्जनों किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया। नोडल कृषि समन्वयक प्रकाश भूषण कृषि समन्वयक शिव शंकर झा एवं किसान सलाहकार शशि कुमार ने उपस्थित किसानों के बीच विभिन्न योजना के बीज का वितरण कराया तथा किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।