कोरबा: नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा, दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर हुई मौत
Korba, Korba | Apr 21, 2026 मंगलवार सुबह नकटिखार बायपास मार्ग के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बालको नगर निवासी दंपत्ति की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।जानकारी के अनुसार, बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ गोढ़ी गांव में आयोजित एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।