रायपुर में सियासी बवाल, BJP-Congress आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। भाजपा का आरोप है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के घेराव के दौरान राहुल गांधी ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया, जिसके विरोध में रायपुर में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
#Raipur #BJP #Congress #Chhattisgarh #BreakingNews
Raipur, Raipur | Jul 22, 2026