रीठी: उमरिया: लाखों की लागत से बने स्वास्थ्य केंद्र में 2 साल में आई दरारें, भ्रष्टाचार के आरोप
Rithi, Katni | Apr 1, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र से एक बड़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार की तस्वीर सामने आई है जहां ग्राम पंचायत उमरिया में लाखों रुपए की लागत से बना उप स्वास्थ्य केंद्र भवन महज दो साल में ही जर्जर होने लगा है। दीवारों में दरारें, उखड़ता प्लास्टर और घटिया निर्माण अब कई सवाल खड़े कर रहा है। ये तस्वीरें ग्राम पंचायत उमरिया के उप स्वास्थ्य केंद्र की हैं,