गोला: बड़हलगंज के डेरवां में कथित पशु तस्करी का विरोध बना खूनी संघर्ष, युवक को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा किया; थाने पर ग्रामीण
Gola, Gorakhpur | Jul 10, 2026 बड़हलगंज (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के डेरवां गांव में कथित पशु तस्करी का विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। गुरुवार को हुई घटना में रामकरन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को गोरखपुर रेफर कर दिया गया।