चाईबासा: सदर अस्पताल, चाईबासा में मरीज के परिजनों से खून उपलब्ध कराने का झांसा देकर ₹4,700 छीनने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, सोनुवा थाना क्षेत्र के देवावीर गांव निवासी बुधराम गोप (37) ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर पैसे छीनने की बात बताई थी।