नामकुम: हरमू नदी को पुनर्जीवित करने की तैयारी तेज, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
Namkum, Ranchi | Jun 2, 2026 हरमू नदी को पुनर्जीवित करने की तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार शाम करीब चार बजे नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने हरमू नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान हरमू नदी के जल प्रवाह में बाधा, गंदगी, अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नदी से गाद हटाने, झाड़ियां साफ करने और जलधारण क्षमता बढ़ाने के लिए पोकलेन व जेसीबी मशीनों से सफाई कार्य तेज करने का