मेरठ: नौचंदी क्षेत्र में कर्जदार से परेशान होकर एक युवक ने किया सुसाइड, मृतक की पत्नी है 6 महीने की गर्भवती
Meerut, Meerut | Nov 6, 2024 नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित ढवाई नगर के रहने वाले एक युवक ने कर्जदार से परेशान होकर फांसी के फंदे पर लटकर सुसाइड कर लिया। युवक के सुसाइड की जानकारी मिलते ही उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को फंदे से उतरवाया और मामले की जांच में जुट गई।परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।