टोंक जिले के ग्राम मंडावर में सोमवार को एक परिवार के दो पक्षों में लाठी डंडों से खूनी संघर्ष हो गया।खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।वायरल वीडियो में आपस में महिला पुरुष लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।