भगवानपुर: थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब सेवन मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से शराब सेवन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में शुक्रवार की दोपहर भेज दिया। भगवानपुर थाने की पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के घड़िहा गांव का रहने वाला छोटू राम बताया जाता है।