रामगढ़ शेखावटी: मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर जमकर मनाई गई होली लोगों ने रंग और गुलाल लगा कर दी एक दूसरे को शुभकामनाएं
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे में मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर होली का आयोजन किया गया इस मौके पर युवाओं की टोलियां ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मुख्य बाजार में होली के अवसर पर युवाओं द्वारा होली की धमाल भी प्रस्तुत की गई। होली के अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।