रामगढ़ शेखावटी: मुख्य बाजार में स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुत किए होली के नृत्य होली पर हुआ विशेष आयोजन
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के मुख्य बाजार में भी होली के अवसर पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को शहर के मुख्य बाजार में स्थानीय कलाकारों द्वारा होली के नृत्य प्रस्तुत किए गए साथ ही ढप और चंग की थाप पर होली के रसिया और धमाल की भी प्रस्तुति दी गई जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।