बिजनौर: बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को जिले की सीमा में किया गिरफ्तार भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | May 7, 2024 बिजनौर में कोर्ट द्वारा जिला बदर किए गए अभियुक्त सत्यम को पुलिस ने जिले की सीमा में ही गिरफ्तार किया है। जिला बदर की अवधि पूरी होने से पहले ही सत्यम बिजनौर जिले की सीमा में ही घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सत्यम को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज करते हुए सत्यम को पुलिस ने जेल भेज दिया है। सत्यम बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा का रहने वाला है।