बख्शी का तालाब: बुजुर्ग मां के साथ मारपीट करने के आरोप में बेटे पर दर्ज हुआ केस
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। भौली निवासी निर्मला सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र विनोद सिंह घर पहुंचा और रुपये की मांग को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे महिला घायल हो गई।