इटखोरी: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Itkhori, Chatra | Apr 24, 2026 जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर आए सभी आवेदनों का गहन अवलोकन किया और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क स्थापित कर त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उपायुक्त ने चतरा सदर प्रखंड अंत