लोहरदगा: लोहरदगा नए नगर भवन में कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक, SIR अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने पर जोर।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक नए नगर भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।