जगदलपुर: स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने नगर निगम जगदलपुर को 32.52 लाख का चेक प्रदान किया, महापौर संजय पांडे ने माना आभार
छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा नगर पालिका निगम जगदलपुर को महिला पिंक टॉयलेट के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत जगदलपुर नगर निगम परिक्षेत्र में दो महिला पिंक शौचालय निर्माण हेतु 32 लाख 52 हजार का धनादेश जारी किया गया।