फरेंदा: बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर युवक का सिर कटा नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई
बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक युवक का सिर कटा नग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान योगेंद्र यादव (22) निवासी समरधीरा, जनपद महाराजगंज के रूप में हुई। शव के पैर बंधे थे और पास में कपड़े व आधार कार्ड मिले। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।