फरेंदा: लेजार महदेवा में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम सभा लेजार महदेवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद चौधरी के आवास पर हुए कार्यक्रम में उपनिरीक्षक दुर्गेश वैश्य और महिला उपनिरीक्षक अंजली राय ने महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव और हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी दी।