कर्रा: दिवंगत समाजसेवी मदन भगत को श्रद्धांजलि अर्पित
Karra, Khunti | Feb 11, 2025 मुरहू में समाजसेवी स्व मदन भगत की चौथी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित की गई साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई । मौके पर उपस्थित डॉ डीएन तिवारी ने कहा कि मदन भगत जी उदार व्यक्तित्व के धनी,महान समाजसेवी और धार्मिक प्रवृत्ति के उर्जावान व्यक्ति थे।