मुशहरी: शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंदी की आंख फोड़ने का प्रयास
शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद बंदी के बीच मारपीट में पेंसिल से वार कर बंदी राजीव कुमार का आंख फोड़ने का प्रयास किया गया। पेंसिल से बंदी राजीव कुमार की बाई आंख के ऊपर जख्म आया है। उसका जेल डॉक्टर से इलाज कराया गया है। घटना जेल में 8 जुलाई को हुई है। जिसकी एफआईआर मिठनपुरा थाने में जेल उपाधीक्षक ने दर्ज कराई है।