मुशहरी: बूढ़ी गंडक का जलस्तर बढ़ा, शहर के निचले इलाके में घुसा पानी
नेपाल के पहाड़ी और तराई इलाके में पिछले एक सप्ताह से हो रही जोरदार बारिश के कारण बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी के किनारे बसे शहर के सिकंदरपुर अखाड़ाघाट लकड़ी ढाई और चंदवारा के निचले इलाकों में पानी भर गया है इस बांध के भीतर बसे 500 से ज्यादा घरों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है इन घरों में बसे लोग पलायन करने की तैयारी में है।