मुशहरी: वार्ड 47 के लोगों ने सड़क निर्माण में हो रही अनियमितता और अतिक्रमण के खिलाफ कलेक्ट्रेट में दिया धरना
समाहरणालय में भ्रष्टाचार विरोधी मंच के बैनर तले वार्ड नंबर 47 के लोगों ने सड़क निर्माण में हो रही अनीमियता और अतिक्रमण के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। लोगो की मांग है की सड़क का निर्माण डीएम द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट की निगरानी में हो जिसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी और आयुक्त को लिखित रूप में ज्ञापन सौंपा है ।