Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

कर्ण प्रताप सिंह युवा नेता युवाओं की दिल की धड़कन-जस्सी बलराम कर्ण प्रताप सिंह एक युवा नेता जिनका जन्मदिन हरियाणा के कोने-कोने में युवाओं द्वारा एक त्यौहार की तरह मनाया जा रहा है। आज जस्सी और बलराम द सेलिब्रेशन पैलेस के मालिक और उनके साथियों ने मिलकर अपने पसंदीदा युवा नेता कर्ण प्रताप सिंह का जन्मदिन दो दिन पहले ही बड़ी धूमधाम और केक काटकर मनाया। द सेलिब्रेशन पैलेस पक्का खेड़ा मोड पर कर्ण प्रताप युवा नेता (कृष्ण बेदी कैबिनेट मंत्री के बेटे) के पहुंचने पर सभी साथियों ने फूलमालाओं के साथ पहले जोरदार स्वागत किया। पूरा पैलेस भारत माता के नारों से गूंज उठा। कर्ण प्रताप सिंह युवा नेता ने अपने जन्मदिन पर सभी अपने युवा साथियों के लिए एक विशेष मैसेज दिया कि नशे से दूर रहो और अपने पूरे भारत को नशा मुक्त बनाना है और सभी से निवेदन किया कि इस अभियान में (सक्षम युवा देश की रीड) उनका साथ दें और लोगों को बुराई से दूर करें। कर्ण प्रताप ने हरियाणा सरकार की नीतियों की भी खूब तारीफ की। आज के जन्मोत्सव के समय जस्सी जांगड़ा, बलराम जांगड़ा, दीपक सरपंच पाढा, संजीव नरवाल, नंदलाल अभीवक्ता, रजत मक्कल, सुभाष राणा, प्रदीप जांगड़ा, बिल्लू पार्षद कैथल, अजय जांगड़ा, हर्ष जांगड़ा, राजेश पाढा, चांदसैन प्योंत, सुरजीत प्योंत, बलराम सरपंच सुभाष पंच, पूर्व सरपंच करमचंद और साथ में सैकड़ो साथी मौजूद रहे

Karnal, Karnal | Jul 8, 2026

MORE NEWS

बिजली कर्मचारियों में फूटा गुस्सा अपने साथी कर्मचारियों की ट्रांसफर वापसी और अपनी मांगों को लेकर सब-यूनिट निसिंग में एच‌एसईबी वर्कर यूनियन एच/ओ भिवानी के कर्मचारियों द्वारा गेट मीटिंग के माध्यम से अपना रोज प्रदर्शन जारी रखा रोष प्रदर्शन का मुख्य कारण उप-मंडल अधिकारी निसिंग द्वारा तानाशाही रवैये और अड़ियल रवैया रखने को लेकर इल्जाम लगाया। और कर्मचारियों ने अधिकारियों पर इल्जाम लगाया कि वह उनकी जायज मांगों को अनदेखा कर रहे हैं साथ में ही कल के दिन प्रशांत कुमार जेई कैट बदला नाजायज तौर पर अंबाला कर दिया गया है जो की सरासर गलत है।व एचकेआर‌एन के कर्मचारियों की स्कीम 30 जून 2026 को समाप्त हो गई न ही किसी अधिकारी द्वारा एच‌आरकेएन के कर्मचारियों की स्कीम के बारे में कोई सुध है। इसलिए सभी कर्मचारियों में काफी रोष है आज के रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक महासंघ प्रधान डॉ. सोहनलाल बस्तली ने की। व मंच का संचालन सब-यूनिट उप-प्रधान राजेश बस्तली ने की। सभी कर्मचारियों ने मिलकर सरकार प्रशासन और एसडीओ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपना प्रदर्शन जारी रखा। रोज रोज प्रदर्शन में मुख्य तौर पर उपस्थित कर्मचारियों में सीताराम शर्मा, नवरत्न जेई, रमेश जेई, विजय बदनारा, कर्मवीर प्रधान ,योगेश सचिव, सुमित, दीनबंधु,संदीप शर्मा, विकास आदि मौजूद रहे

Karnal, Karnal | Jul 9, 2026

भाई के साले का मर्डर करने वाले गुनेहगार को  पुलिस ने सरेआम बाजार में घुमाया और माफी मंगवाई और लोगों के लिए एक बड़ा मैसेज दिया कि ऐसी गलती कोई ना करें जिससे समाज में एक गलत मैसेज जाए। और कोई भी कानून को अपने हाथ मे ना ले। अगर कोई गलती करेगा तो उसके खिलाफ भी ऐसे ही कार्रवाई और सजा मिलेगी

साले की हत्या करने वाले जीजा को गिरफ्तार करके भेजा न्यायिक हिरासत में।
जिला पुलिस थाना निसिंग की टीम ने उप निरीक्षक अजेय कुमार की अध्यक्षता में हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषिपाल पुत्र दरियाराम तथा सागर पुत्र ऋषिपाल निवासी गांव कुचपुरा के रूप में हुई है।
अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त शिकायत के अनुसार गांव रायसन निवासी अमृत लाल ने थाना निसिंग में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बहन मंजीत कौर उर्फ मंजू की शादी करीब एक वर्ष पहले गांव कुचपुरा निवासी मनीष के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति मनीष व उसके परिजनों द्वारा उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था तथा उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस संबंध में पहले भी कई बार पंचायतें हो चुकी थीं।
शिकायतकर्ता के अनुसार 05 जुलाई 2026 की रात उसकी बहन ने फोन कर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं तथा उसकी जान को खतरा है। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने दोनों भाइयों के साथ बहन को लेने गांव कुचपुरा पहुंचा।
आरोप है कि बस अड्डा कुचपुरा के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान जसविंद्र पर चाकू से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले नागरिक अस्पताल निसिंग ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद करनाल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही जसविंद्र ने दम तोड़ दिया और सिविल अस्पताल करनाल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिकायत के आधार पर थाना निसिंग में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान हत्या की वारदात में शामिल दो आरोपियों ऋषिपाल और सागर को गिरफ्तार कर लिया गया।  आज दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है दौराने रिमांड आरोपियान से गहन पूछताछ कर मामले का खुलासा करने हेतु अग्रिम अनुसंधान जारी है।

साले की हत्या करने वाले जीजा को गिरफ्तार करके भेजा न्यायिक हिरासत में। जिला पुलिस थाना निसिंग की टीम ने उप निरीक्षक अजेय कुमार की अध्यक्षता में हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषिपाल पुत्र दरियाराम तथा सागर पुत्र ऋषिपाल निवासी गांव कुचपुरा के रूप में हुई है। अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त शिकायत के अनुसार गांव रायसन निवासी अमृत लाल ने थाना निसिंग में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बहन मंजीत कौर उर्फ मंजू की शादी करीब एक वर्ष पहले गांव कुचपुरा निवासी मनीष के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति मनीष व उसके परिजनों द्वारा उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था तथा उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस संबंध में पहले भी कई बार पंचायतें हो चुकी थीं। शिकायतकर्ता के अनुसार 05 जुलाई 2026 की रात उसकी बहन ने फोन कर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं तथा उसकी जान को खतरा है। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने दोनों भाइयों के साथ बहन को लेने गांव कुचपुरा पहुंचा। आरोप है कि बस अड्डा कुचपुरा के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान जसविंद्र पर चाकू से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले नागरिक अस्पताल निसिंग ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद करनाल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही जसविंद्र ने दम तोड़ दिया और सिविल अस्पताल करनाल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना निसिंग में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान हत्या की वारदात में शामिल दो आरोपियों ऋषिपाल और सागर को गिरफ्तार कर लिया गया। आज दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है दौराने रिमांड आरोपियान से गहन पूछताछ कर मामले का खुलासा करने हेतु अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Karnal, Karnal | Jul 7, 2026