Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

साले की हत्या करने वाले जीजा को गिरफ्तार करके भेजा न्यायिक हिरासत में। जिला पुलिस थाना निसिंग की टीम ने उप निरीक्षक अजेय कुमार की अध्यक्षता में हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषिपाल पुत्र दरियाराम तथा सागर पुत्र ऋषिपाल निवासी गांव कुचपुरा के रूप में हुई है। अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त शिकायत के अनुसार गांव रायसन निवासी अमृत लाल ने थाना निसिंग में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बहन मंजीत कौर उर्फ मंजू की शादी करीब एक वर्ष पहले गांव कुचपुरा निवासी मनीष के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति मनीष व उसके परिजनों द्वारा उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था तथा उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस संबंध में पहले भी कई बार पंचायतें हो चुकी थीं। शिकायतकर्ता के अनुसार 05 जुलाई 2026 की रात उसकी बहन ने फोन कर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं तथा उसकी जान को खतरा है। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने दोनों भाइयों के साथ बहन को लेने गांव कुचपुरा पहुंचा। आरोप है कि बस अड्डा कुचपुरा के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान जसविंद्र पर चाकू से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले नागरिक अस्पताल निसिंग ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद करनाल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही जसविंद्र ने दम तोड़ दिया और सिविल अस्पताल करनाल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना निसिंग में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान हत्या की वारदात में शामिल दो आरोपियों ऋषिपाल और सागर को गिरफ्तार कर लिया गया। आज दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है दौराने रिमांड आरोपियान से गहन पूछताछ कर मामले का खुलासा करने हेतु अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Karnal, Karnal | Jul 7, 2026

MORE NEWS

👉सोने की अंगूठी बिल्कुल फ्री, राधिका ज्वेलर्स पर कोई भी ज्वेलरी का कोम्बो सेट लेने पर उसके साथ सोने की अंगूठी बिल्कुल फ्री मिलेगी ऑफर सिर्फ रविवार तक। दुबई से भी सस्ता सोना। 👉संपर्क करें 8059138825,,पता👉 पुलिस स्टेशन के बिल्कुल सामने नूर मेकओवर के पास निसिंग (करनाल)

👉सोने की अंगूठी बिल्कुल फ्री, राधिका ज्वेलर्स पर कोई भी ज्वेलरी का कोम्बो सेट लेने पर उसके साथ सोने की अंगूठी बिल्कुल फ्री मिलेगी ऑफर सिर्फ रविवार तक। दुबई से भी सस्ता सोना। 👉संपर्क करें 8059138825,,पता👉 पुलिस स्टेशन के बिल्कुल सामने नूर मेकओवर के पास निसिंग (करनाल)

Karnal, Karnal | Jul 28, 2026

एक छोटी सी बच्ची सड़क पर घूमती हुई पुलिस को मिली, अगर आप किसी को पहचान आए तो सूचना पुलिस स्टेशन निसिंग में जरूर दें-9729990721,, और वीडियो को शेयर करें जिससे एक बेटी को उसका परिवार मिल सके।

एक छोटी सी बच्ची सड़क पर घूमती हुई पुलिस को मिली, अगर आप किसी को पहचान आए तो सूचना पुलिस स्टेशन निसिंग में जरूर दें-9729990721,, और वीडियो को शेयर करें जिससे एक बेटी को उसका परिवार मिल सके।

Karnal, Karnal | Jul 28, 2026

महिला थ्रो बॉल प्रतियोगिता में मंजूरा की टीम ने मारी बाजी, आयोजक ईशा फाऊंडेशन व लायंस वॉलीबॉल क्लब कुचपुरा(हर हफ्ते बहादुर सुपर संडे वॉलीबॉल प्रतियोगिता-बहादुर कोच)

महिला थ्रो बॉल प्रतियोगिता में मंजूरा की टीम ने मारी बाजी, आयोजक ईशा फाऊंडेशन व लायंस वॉलीबॉल क्लब कुचपुरा(हर हफ्ते बहादुर सुपर संडे वॉलीबॉल प्रतियोगिता-बहादुर कोच)

Karnal, Karnal | Jul 26, 2026

साले की हत्या करने वाले जीजा को गिरफ्तार करके भेजा न्यायिक हिरासत में। जिला पुलिस थाना निसिंग की टीम ने उप निरीक्षक अजेय कुमार की अध्यक्षता में हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषिपाल पुत्र दरियाराम तथा सागर पुत्र ऋषिपाल निवासी गांव कुचपुरा के रूप में हुई है। अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त शिकायत के अनुसार गांव रायसन निवासी अमृत लाल ने थाना निसिंग में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बहन मंजीत कौर उर्फ मंजू की शादी करीब एक वर्ष पहले गांव कुचपुरा निवासी मनीष के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति मनीष व उसके परिजनों द्वारा उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था तथा उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस संबंध में पहले भी कई बार पंचायतें हो चुकी थीं। शिकायतकर्ता के अनुसार 05 जुलाई 2026 की रात उसकी बहन ने फोन कर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं तथा उसकी जान को खतरा है। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने दोनों भाइयों के साथ बहन को लेने गांव कुचपुरा पहुंचा। आरोप है कि बस अड्डा कुचपुरा के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान जसविंद्र पर चाकू से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले नागरिक अस्पताल निसिंग ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद करनाल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही जसविंद्र ने दम तोड़ दिया और सिविल अस्पताल करनाल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना निसिंग में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान हत्या की वारदात में शामिल दो आरोपियों ऋषिपाल और सागर को गिरफ्तार कर लिया गया। आज दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है दौराने रिमांड आरोपियान से गहन पूछताछ कर मामले का खुलासा करने हेतु अग्रिम अनुसंधान जारी है। - Karnal News