ऊना में ब्रेड से लदी पिकअप चोरी, भागते समय हादसा; दो आरोपी गिरफ्तार
डेली हिमाचल न्यूज़ : ऊना
ऊना के अजनोली क्षेत्र से ब्रेड से लदी एक पिकअप चोरी कर फरार हुए दो आरोपी कुछ ही देर बाद सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार के कारण थानाकलां के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी और तलाशी अभियान चलाया तथा घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर छपरोह क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान तलवीर सिंह और कृष्ण सिंह निवासी जिला बरनाला (पंजाब) के रूप में हुई है।
डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।