राजनांदगांव: कोतवाली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत दो असामाजिक तत्वों के खिलाफ की कार्रवाई
राजनांदगांव के कोतवाली थाना पुलिस ने आगामी होली त्यौहार और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है।इसी कड़ी में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के चौक चौराहों में हुड़दंग उत्पात मचाने वाले दो असामाजिक तत्वों की खिलाफ कार्रवाई की गई है।आरोपियों को धारा 151 जा.फौ.के तहत गिरफ्तार कार्यपालिक दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया है।