राजनांदगांव: बसंतपुर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में तीसरे आरोपी को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
बसंतपुर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में प्रार्थी के रिपोर्ट पर साइबर फ्रॉड के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।शेयर खरीदने और लाभ दिलाने का झांसा दे कर आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया था।जिसमें पूर्व में 2 आरोपियों.को गिरफ्तार किया जा चुका है।पूरे मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।