भगवानपुर: चोली शहाबुद्दीनपुर गांव में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चोली शहाबुद्दीनपुर गांव में लड़ाई झगड़ा करने वाले राजेंद्र नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।