नवाबगंज: सांसद ने लोकसभा में उठाया मुद्दा, तरबूज-खरबूजे की खेती को फसल बीमा के दायरे में लाने की मांग की
बाराबंकी के सांसद ने लोकसभा में तरबूज और खरबूजे की खेती को फसल बीमा योजना के दायरे में लाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बाराबंकी के किसानों को इन फसलों में हुए नुकसान का हवाला दिया।सांसद ने सदन को बताया कि पिछले वर्ष तरबूज और खरबूजे की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।