नवाबगंज: बाराबंकी के डीएम ने रैनबसेरों का औचक निरीक्षण किया, ठंड के मद्देनजर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार देर रात बाराबंकी नगर क्षेत्र में संचालित रैनबसेरों का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण बढ़ती ठंड के मद्देनजर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए किया गया। उन्होंने रात करीब 10 बजे पटेल तिराहा और जिला अस्पताल परिसर स्थित रैनबसेरों का दौरा किया।