नवाबगंज: बाराबंकी में एक करोड़ की स्मैक जब्त, तस्कर गिरफ्तार; एएनटीएफ ने 522 ग्राम हेरोइन और नकदी की बरामदगी की
एएनटीएफ थाना बाराबंकी ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमलेश रावत पुत्र स्व. बंशीलाल, निवासी ग्राम लखियापुर, थाना कोठी, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 522 ग्राम अवैध स्मैक/ हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपये है।