फिरोज़ाबाद: गांव खंजापुर में ससुराल छोड़ने आए भाई-बहन को ससुराल वालों ने किया घायल, मारपीट की
फ़िरोज़ाबाद के गांव खंजापुर में नीतू नामक महिला और उसके भाई विशाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है एत्मादपुर निवासी विशाल नामक युवक अपनी बहन नीतू को उसकी ससुराल खंजापुर छोड़ने आया था। इसी दौरान बहनोई और उसकी ससुराल पक्ष के लोगो ने मारपीट कर दी। घटना के पीछे कहासूनी और दहेज़ को लेकर बताई जा रही है।