पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र से आर्म्स एक्ट के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में शुक्रवार को आर्म्स एक्ट के मामले में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वहीं शुक्रवार शाम 7:27 बजे मामले की जानकारी खाजेकला थाना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी है।