जगदलपुर: बस्तर के प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर के चढ़ावे पर उठे सवाल, रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की गई
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले के बाद छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर के चढ़ावे को लेकर सवाल उठ रहे हैं. मंदिर के चढ़ावे और सोने-चांदी के आभूषण से जुड़े रिकॉर्ड सवालों के घेरे में है. मंदिर के मुख्य पुजारी का दावा है कि वर्षों से चढ़ावे और आभूषणों का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया गया।