NH-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर
सदर अस्पताल रेफर
दुर्गावती कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहियां के पास NH-19 पर रविवार शाम सड़क पार कर रहे साधु राम उम्र 55 वर्ष, ग्राम रोहुआ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में वृद्ध के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने ऑटो से उन्हें दुर्गावती PHC पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर अशोक मिश्रा ने बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
Mohania, Kaimur | Jul 13, 2026