गिरिडीह: उपायुक्त ने बजटो में फूड प्वाइजनिंग की घटना की समीक्षा के लिए डीसी ऑफिस में बैठक की
उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को 2 बजे बजटो में गुपचुप सेवन से घटित फूड प्वाइजनिंग की घटना एवं संपूर्ण प्रकरण की समीक्षा को लेकर डीसी ऑफिस में एक बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं जनस्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है।