कामां: कामां के मुरार गांव में जमीनी विवाद मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
मुरार गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में कामां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जीवन पुत्र बलराम एवं दाताराम पुत्र मुन्शी निवासी मुरार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई कार्यवाही की जानकारी बुधवार शाम 7 बजे मिली अनुसंधान जारी।