कालपी: आटा क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार से दबंगों ने की मारपीट, आरोपी 9 महीने जेल में रहने के बाद छूटा
Kalpi, Jalaun | May 17, 2026 आटा थाना क्षेत्र में रेप पीड़िता और उसके परिवार के साथ दबंगों द्वारा मारपीट और धमकाने का मामला सामने आया है, पीड़िता ने रविवार दोपहर 1:30 बजे जानकारी देकर बताया आरोपी देर रात हथियारों के साथ उसके घर पहुंचे और टॉर्च जलाकर डराने-धमकाने की कोशिश की, अगले दिन रास्ते में रोककर पीड़िता के साथ मारपीट, बाल पकड़कर जमीन पर पटकने, कपड़े खींचने और जातिसूचक गालियां दी।