हज़ारीबाग: महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ गंगा मिशन के तहत सीमा सुरक्षा बल की महिला राफ्टिंग टीम ने जागरूकता अभियान चलाया
स्वच्छ गंगा और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए गंगोत्री से गंगासागर तक सीमा सुरक्षा बल की बहादुर महिला प्रहरियों द्वारा राफ्टिंग किया जा रहा है टीम के पाँचवें जोन में पहुँचने के बाद महिला राफ्टिंग टीम द्वारा बनारस में आज शनिवार 2 बजे विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।