हज़ारीबाग: अभिलेखागार कार्यालय के लिपिक संदीप कुमार दुबे का असामयिक निधन, डीसी ने जताया दुख
जिला अभिलेखागार कार्यालय, हजारीबाग में कार्यरत लिपिक संदीप कुमार दुबे का आज ईलाज के क्रम में निधन हो गया है। वें लंबे समय से बीमार थे। उनके दुखद निधन एवं दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए उपायुक्त नैंसी सहाय एवं उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद समेत सभी समाहरणालय के सभी अधिकारी कार्मियों ने सभाकक्ष में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।