शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने काटे 343 वाहनों के चालान
Shamli, Shamli | May 12, 2026 मंगलवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर जागरूकता एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 343 वाहनों के चालान किए। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।