परबत्ता: उसरी टोला फोरलेन पर रील बनाते समय बाइक सवार ने पशुपालक को मारी टक्कर, पशुपालक की दर्दनाक मौत
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत डुमरिया बुजुर्ग पंचायत के उसरी टोला स्थित फोरलेन पर शुक्रवार की शाम पांच बजे रील बनाने के दौरान तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने एक पशुपालक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान खीराडीह निवासी 55 वर्षीय कैलाश यादव उर्फ कैलू पिता स्व. इतवारी यादव के रूप