टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले को सीसीटीएनएस रैंकिंग में प्रदेश में दूसरा स्थान, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जश्न
अप्रैल माह में जारी सीसीटीएनएस रैंकिंग में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया है इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष में एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के पुलिस अधिकारियों और सीसीटीएनएस टीम के साथ उत्साह पूर्वक सेलिब्रेशन किया गया।