महोबा: महोबा के बराएं गांव में किशोरी की संदिग्ध मौत, परिवार ने कहा बीमारी के चलते गई जान, परिजन बिना पोस्टमार्टम शव ले गए घर
Mahoba, Mahoba | Jun 4, 2026 महोबा के बराएं निवासी 16 वर्षीय शीलता पुत्री चरन सिंह यादव को परिजन अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाए। डा. अमित राजपूत ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। भाई संतोष ने बताया कि बुधवार रात बहन को बुखार, उल्टी-दस्त हुए। गहरौली में दिखाने पर आराम न मिलने पर जिला अस्पताल लाए। डा. अमित राजपूत ने बताया कि मामला संदिग्ध है। इसके बावजूद शव परिजनों को सौंप दिया है।