गंगरार: ऑनलाइन पंजीकरण के बावजूद गेहूं नहीं तुला, किसानों ने लगाया कमीशन का आरोप
गंगरार। गेहूं तोल केंद्र पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए किसान लालू पत्र मांगूलाल अहीर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसान ने बताया कि 21 मार्च को ऑनलाइन पंजीकरण 10608979 के तहत 250 क्विंटल गेहूं दर्ज कराया, लेकिन अब तक तौल नहीं हुआ। जबकि बाद में आने वालों और बाहर के व्यक्तियो के तोल हो गई।