शेखपुरा: सूरदासपुर गांव में ड्रोन और डॉग स्क्वॉयड की मदद से उत्पाद विभाग की टीम ने 1400 किलो जावा गुड़ किया विनष्ट
शेखपुरा उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के सूरदासपुर गांव में ड्रोन और डॉग स्क्वायड की मदद से 1400 किलो जावा गुड विनष्ट किया। इस दौरान करीब 20 लीटर की मात्रा में शराब भी पुलिस ने जब्त की जिसे मौके पर विनष्ट कर दिया गया। इस दौरान कारोबारी भागने में सफल रहा। कारोबारी की पहचान की जा रही है।