अम्बाला: अंबाला के गांव सोंडा में बनने वाली सड़क का मेयर ने किया शिलान्यास लाखों रुपए की लागत से बनेगी सड़क
Ambala, Ambala | Jan 24, 2024 अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा ने बुधवार को वार्ड नंबर 18 स्थित सौंडा में लाखों रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पहले गुरुद्वारा साहिब से आए ग्रंथी ने शब्द पढ़े और फिर विधिवत तरीके से मेयर शक्तिरानी शर्मा ने टायल लगाते हुए शिलान्यास किया।